Breaking News

चीन में फिर कोरोना से बढ़ी दहशत : एक दिन में रिकॉर्ड 32 हजार नए मामले : लॉकडाउन के हालात

द सीजी न्यूज

चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को चीन में कोविड मामलों की संख्या में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया। इस दिन चीन में 31656 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। चीन में एक दिन में कोविड-19 के मामलों में आया ये सबसे बड़ा उछाल है। ये आंकड़े अप्रैल के मध्य में दर्ज किए गए 29,390 संक्रमणों से ज्यादा हैं। एक दिन पहले चीन में करोना के 28000 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए थे।

फाइल फोटो

करोनो संक्रमितों की संख्या में काफी बढ़ोतरी को देखते हुए चीनी सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग और क्वारंटीन पर जोर दे रही है। आज से सार्वजनिक स्थानों पर कोविड रिपोर्ट जरूरी कर दिया गया है।सरकार ने कोविड के सख्त नियम लागू कर दिए हैं। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री के लिए 48 घंटे पहले की निगेटिव पीसीआर कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। यानी लोगों को अब शॉपिंग मॉल, होटल, सरकारी दफ्तर में जाने के लिए कोविड रिपोर्ट दिखानी होगी। लोगों को जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

बीजिंग में स्कूल हुए बंद

चीन में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या को देखते हुए एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सरकार ने स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि चीन में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। कई शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला किया है। कुछ पार्क और जिम को भी बंद कराया गया है।

कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। अधिकारियों ने लोगों से जरूरत न होने पर घर में रहने और एक जिले से दूसरे जिले के बीच यात्रा न करने की सलाह दी है। कई शहरों में एक बार फिर कोरोना टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!