Breaking News

गौरव पथ पर चला नगर निगम का बुलडोजर : अवैध कब्जे ढहाए गए

द सीजी न्यूज

दुर्ग / शहर के गौरव पथ पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी के निर्देश पर दुकान के सामने बरामदे पर टीन शेड निर्माण करने या अन्य प्रकार से जगह घेरने के कारण यातायात में बाधा आ रही थी। शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी। निगम प्रशासन ने आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। गांधी प्रतिमा चौक से सुआ चौक तक अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई।

 

इस दौरान नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब तोड़े गए। बाउंड्रीवाल, दुकान के बाहर टिन शेड और साइन बोर्ड व बैनर-पोस्टर को भी हटाया गया। दिनभर चली कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता, मनोहर गोस्वामी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!