Breaking News

वेस्ट मैनेजमेंट में नगर निगम दुर्ग पूरे देश में टॉप पर : कॉफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री ने दिया प्रतिष्ठित CII 3R अवार्ड : दिल्ली में भव्य समारोह में महापौर, आयुक्त को प्रदान किया गया अवार्ड

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग को कचरा प्रबंधन में CII 3R अवार्ड 2022 प्रदान किया गया। दिल्ली के द ललित होटल में आयोजित समारोह में कांफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ आशीष मोहन और राजीव गांधी साइंस एंड टेक्नॉलाजी कमीशन के चेयरमेन, सीआईआई 3 आर अवार्ड ग्रैंड ज्यूरी के चेयरमेन डॉ अनिल काकोडकर ने महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त लोकेश चद्राकर को अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आयोजन संस्था के पी पलानिअप्पन, प्रशांत सिंह, एम्बेसी ऑफ नार्वे की मिनिस्टर काउंसलर डिप्टी हेड ऑफ मिशन मार्टिन एमडेल बोथेम, अजय के सूद, हर्षित श्राफ मौजूद थे।

इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य  प्रभारी हमीद खोखर, वित्त प्रभारी दीपक साहू भी मौजूद थे। गौरतलब है कि कॉंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा दुर्ग नगर निगम को कचरा प्रबंधन के लिए पूरे देश में प्रथम स्थान देते हुए CII 3R अवार्ड 2022 चुने जाने की घोषणा हाल ही में हुई थी। इसके बाद आज दिल्ली में आयोजित समारोह में अवार्ड प्रदान किया गया।

 

महापौर और आयुक्त ने कहा कि विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में शहर को क्लीन सिटी बनाने वेस्ट मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया। इसके लिए शहर के हर कोने पर कचरे की सफाई और इसे एकत्र करने के बाद कचरा प्रबंधन करने की मुहिम छेड़ी गई। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। निगम के सफाई कर्मचारियों की मेहनत के कारण भी अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हुआ। ये अवार्ड शहरवासियों, निगम के सफाई कर्मियों और स्वच्छता दीदियों को समर्पित है।

महापौर ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि आने वाले वर्षों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। गौरतलब है कि महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर ने कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार टिप्स दिये और इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की, जिसकी बदौलत दुर्ग निगम को यह अवार्ड नगर निगम को मिला है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!