Breaking News

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए 70 हजार युवाओं के लिए निशुल्क भोजन, आवास की व्यवस्था : कलेक्टर बोले – उम्मीदवारों की योग्यता से ही होगा चयन

  • 13 दिन के भर्ती प्रक्रिया में लगातार अपनी सेवाएं देंगे जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी
  • भर्ती के लिए उपस्थित होने वाले लगभग 70 हजार युवाओं के लिए उचित प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी की
  • भर्ती संबंधी जानकारी व अन्य आवश्यकताओं के लिए कंट्रोल रूम नंबर व जारी किये गए अन्य  नंबरों पर संपर्क करें उम्मीदवार
  • मोबाईल शौचालय के साथ-साथ सफाई व्यवस्था के मद्देनजर रखते हुए 200 अस्थाई शौचालयों का किया गया निर्माण

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में 1 से 13 दिसंबर तक अग्निवीर रैली का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से लगभग 70 हजार युवाओं की उपस्थिति संभावित है। उपस्थित होने वाले युवाओं के उचित प्रबंधन के लिए आज जिला प्रशासन  द्वारा मानस भवन दुर्ग में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में विभागों को सौंपा गए दायित्वों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित विभागाध्यक्ष को अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने सभी दायित्वों को जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिये। जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा उम्मीदवारों के निः शुल्क भोजन और आवास की व्यवस्था सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज दुर्ग में की गई है। भर्ती प्रक्रिया में प्रतिदिन 6 हजार उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण के लिए अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराएंगे।

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने अग्निवीर भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य, पानी, साफ-सफाई युवाओं के रहने की व्यवस्था व भोजन से संबंधित प्रबंधन में कोई कमी न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने भर्ती स्थल पर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराने के लिए इंटरनेट सुविधा के साथ कम्प्यूटर की व्यवस्था, नोटरी, फोटोकॉपी, आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्रों और वांछित दस्तावेजों के लिए भी सुविधा उपलब्ध कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में युवाओं को सलाह दी है कि भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवारों के योग्यता पर निर्भर है, इसे लेकर वे भ्रमित न हो। किसी भी दुविधा की स्थिति में वो दिए गए कंट्रोल रूम नंबर व उपलब्ध कराए गए अन्य नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सेना के सभी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को देखते हुए जिला प्रशासन की तैयारियों को सराहा। इस दौरान एस.पी. डॉ अभिषेक पल्लव, कर्नल आर. रमेश, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, जिला रोजगार अधिकारी आर. के. कुर्रे उपस्थित थे।
मोबाइल टायलेट व अस्थाई शौचालय व्यवस्था – अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में आए हुए उम्मीदवारों को दैनिक दिनचर्या में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए अस्थायी मोबाइल टायलेट के माध्यम से बेहतर प्रबंधन किया गया है। अभ्यर्थियों के आवास की जगह में 65 और भर्ती स्थल पर 60 अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया गया है। आवश्यकता के अनुसार मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था अन्य स्थानों पर भी की की गई है। पर्याप्त पानी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
स्क्रीनिंग सेक्शन – गाइड लाइन के अनुरूप उम्मीदवारों के दस्तावेज से लेकर शारीरिक परीक्षण के लिए स्थल पर अलग-अलग स्क्रीनिंग सेक्शन रखे गए हैं। उम्मीदवार क्रमवार प्रक्रिया को अपनाकर सुगम तरीके से भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
भोजन के लिए 53 रसोइयों का प्रबंध – अग्निवीर भर्ती में आने वाले लगभग 70 हजार उम्मीदवारों के भोजन की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विद्यालयों के लगभग 53 रसोइयों की ड्यूटी लगाई है। ताकि, उम्मीदवारों को समय सीमा में भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!