Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश ने किया भाजपा पर चुनावी हमला – बलात्कारी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर भाजपा ने पीएम का अपमान किया

द सीजी न्यूज

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रचार के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि – भाजपा ने एक बलात्कारी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर उनका अपमान किया है। भाजपा के लिए अच्छा होगा कि वे पहले बलात्कारी के साथ लगी प्रधानमंत्री की फोटो हटाएं। ऐसे प्रत्याशी से भाजपा अपना समर्थन भी वापस ले।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – भाजपा हमारे प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है। एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले को कैंडिडेट बना दिया है। अब उसके साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाएं हैं। यह सीधे-सीधे प्रधानमंत्री का अपमान नहीं है? भाजपा ही प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है। एक बलात्कारी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाएं हैं, यह कितनी अपमानजनक बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा –  अच्छा तो यह हाेगा कि जब यह पता चल गया कि ब्रह्मानंद नेताम बलात्कारी है तो भाजपा उससे अपना समर्थन वापस ले ले। उनके हाईकमान से भी कहना चाहूंगा कि अपना समर्थन वे वापस लें। एक बलात्कारी के बचाव में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर का नेतृत्व क्यों खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, मुंह छिपाने से काम नहीं चलेगा। भाजपा नेताओं को आगे बढ़कर ब्रह्मानंद नेताम से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। सिंबल तो वापस नहीं हो सकता लेकिन समर्थन तो वापस ले ही सकते हैं।

उपचुनाव में तीन दिन बहुत है

भानुप्रतापपुर में कम समय देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, आज जा रहा हूं, कल जाऊंगा, फिर तीन दिसम्बर को जाना है। तीन दिन दे रहा हूं एक उप चुनाव के लिए और कितना ? यह बहुत है।

कल-परसों आरक्षण के लिए महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कल-परसों का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण सभी वर्गों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब इसके लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें आदिवासियों, अनुसूचित जाति, OBC और EWS सभी का बिल आएगा। यह विधेयक पारित होगा, सदन में उनकी पार्टी का तीन चौथाई बहुमत है। वे चाहेंगे कि इस विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया जाए। अगर भाजपा भी समर्थन करेगी तो अच्छी बात है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 दिसम्बर को मुख्यमंत्री दुर्गुकोंदल और चारामा में जनसभा के बाद रोड शो में भी शामिल होंगे। प्रचार के अंतिम दिन यानी 3 दिसम्बर को मुख्यमंत्री बघेल कोरर और लखनपुरी में सभा को संबोधित करेंगे। प्रचार अभियान में रोड शो सहित आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!