Breaking News

नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 19 फरवरी से भिलाई में : छ.ग. राज्य चैंपियनशिप 24 दिसंबर से

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य चैम्पियनशिप का आयोजन 24 दिसबंर व 25 दिसबंर को किया जाएगा। चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर 1/2/3 महिला व पुरुष वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता एन सीपीएस कार्मिक भवन हल्दी बाड़ी चिरमिरी में होगी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का सलेक्शन किया जाएगा। इसी तरह नेशनल पावर लिफ्टिंग का आयोजन खुर्सीपार भिलाई के श्रीराम चौक मैदान में 17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच होगी।

इस संबंध में नेशनल पावर लिफ्टिंग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आज हुई बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेंकट राव, राम नगीना सिंह, सुषमा सिंह, महासचिव ऊदल वाल्मिकी, कोषाध्यक्ष मोहित वालदे, रायपुर जिला सचिव अमित रामटेके, अध्यक्ष सोहन वर्मा, भिलाई जिला सचिव निवास साहू, कोरबा जिला के सुरेश अनन्त राम बहादुर, इलियाजा कुजूर, खैरागढ़ जिला के सचिव राजेश पैदाम, सक्ती जिला अध्यक्ष राजा पवार, युग रामदेव, देव शर्मा, दुर्ग जिला अध्यक्ष पी. वेंकट राव, अखिलेश अम्बादे सहित सभी जिला पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!