Breaking News

हसदा में उत्कृष्ट किसान और पैरादान करने वाले किसान सम्मानित : मोहरेंगा में किसान कुटीर का किया गया लोकार्पण

  • सहकारिता से गौठान, गोधन न्याय योजना और रुरल इंडस्ट्रियल पार्क को जोड़कर ग्रामीणों की आर्थिक समृद्धि पर किया जाएगा फोकस   

द सीजी न्यूज

दुर्ग / गृह समिति हसदा में गत दिवस उत्कृष्ट किसानों और पैरादान करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। इस मौके पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आशीष छाबड़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा सहित बड़ी तादाद में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद थे।

समारोह में आशीष छाबड़ा ने कहा कि भूपेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने पहले दिन से ही किसानों के हितों की न सिर्फ रक्षा की है, बल्कि उनकी कर्जमाफी सहित 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सहित कई कल्याणकारी फैसले किये। सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से अब गौठानों, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और गोधन न्याय योजना को जोड़कर किसानों समेत सभी ग्रामीणों की आर्थिक तरक्की करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

मोहरेंगा में किया किसान कुटीर भवन का लोकार्पण 

सेवा सहकारी समिति मोहरेंगा में किसान कुटीर के लोकार्पण अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र साहू

गत दिवस सेवा सहकारी समिति मोहरेंगा में किसान कुटीर भवन का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री, विशिष्ट अतिथि आशीष छाबड़ा मौजूद थे। जिला सहकारी बैंक मर्यांदित दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत धमधा की अध्यक्ष सरस्वती रात्रे, कैलाश नाहटा, झूमुक साहू अध्यक्ष सरपंच संघ धमधा, सूर्यप्रकाश शर्मा, टूमन साहू, धनराज बंजारे, जितेन्द्र साहू, अशोक पटेल, भागवत प्रसाद साहू, श्रवण कुमार यादव सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी व समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।

ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। पिछले 4 वर्ष में किसानों के आत्महत्या का एक भी प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है। गोधन न्याय योजना से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। आशीष छाबड़ा ने  कहा कि पूरे देश में धान का सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य छत्तीसगढ़ में मिल रहा है, जिसके कारण 2018 की तुलना में धान की खरीदी लगभग दोगुनी हो गई है।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने कहा कि भूपेश सरकार की सारी योजनाएँ गांव गरीब और मजदूरों पर केंद्रित है। सरकार के शपथ लेने के मात्र दो घंटे के भीतर कर्जा माफ किया गया। गोधन न्याय योजना से किसान समृद्ध हो रहे है और जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक समिति में किसानों की सुविधा के लिए किसान कुटीर का निर्माण किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना 4 किश्तों में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए दिया जा रहा है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!