Breaking News

पेंगोलिन तस्करी में शामिल सभी 5 आरोपी गिरफ्तार : लगभग 12 लाख रुपए कीमत के एक पेंगोलिन सहित वाहन जब्त

  • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

द सीजी न्यूज

रायपुर / वन एवं जलवायु मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोक थाम के लिए सतत् रूप से अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत 10 दिसम्बर को भानुप्रतापपुर वनमंडल में लगभग 12 लाख रुपए की कीमत के जीवित पेंगोलिन (सालखपरी) को वाहन सहित जब्त किया गया। इस मामले में शामिल 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेंगोलिन का वजन 12.5 किलोग्राम है। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक कांकेर राजू अगसिमनी के मार्गदर्शन में वन मंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर कृष्ण जाधव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। वन विभाग द्वारा आरोपियो के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

10.दिसम्बर 2022 को मुखबिर के माध्यम से वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि भानुप्रतापपुर खण्डी नदी के पास पेंगोलिन (सालखपरी) का सौदा होने वाला है। सूचना के आधार पर वन कर्मचारियों ने आरोपियों की घेराबंदी करते हुए लगभग 2ः45 बजे खण्डीनदी पहुंचे। मौके पर वाहन क्रमांक ए.पी 39 एच बी 6634 के पास 2 व्यक्ति खडे थे। जिनके नाम देवानंद गोलदार स्व. कालीपद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पावारास जिला सुकमा और धनवीर पिता दिलीप – 28 वर्ष निवासी जेलबाड़ी सुकमा है। कर्मचारियों द्वारा वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन के पीछे डिक्की में जीवित अवस्था मे एक पेंगोलिन पाया गया।

पूछताछ के बाद वन कर्मचारियों द्वारा तत्काल अन्य व्यक्तियों को घेरकर पकड़ा गया, जिनके नाम राजेन्द्र पिता अमरसिंह जाति राजपुत ठाकुर ग्राम सुकमा और साधुराम पिता सुनहेर जाति गोड ग्राम कुरूसबोड़ी और दसरी बाई पति सहदुराम जाति गोड़ ग्राम कुरुसबोड़ी है। उन्होने स्वीकार किया कि पेंगुलिन को बेचने के उद्देश्य से लाए हैं।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!