Breaking News

जशपुर में पहली बार हिंदी फिल्म की शूटिंग : 24 बच्चों को फिल्म में मिला काम

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में हिन्दी फिल्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पहली फिल्म नीति लागू की है। इस नीति के बेहतरीन नतीजे सामने आ रहे हैं। हाल ही में यहां हिंदी फिल्म मुनुरेन की शूटिंग शुरू हो रही है। फिल्म में कई बच्चों का ऑडिशन किया गया और इनमें से 24 बच्चों को फिल्म में काम मिल गया है।

मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने आज जशपुर के हॉकी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर फिल्म नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर भी उपस्थित थे। द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच और मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ में फिल्मो को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति लागू की गई है। इसका परिणाम ये है कि जशपुर जिले में फिल्म की शूटिंग की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के विकास के लिए सब्सिडी की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में बनी छत्तीसगढ़ फिल्मों के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार दूसरी भाषाओं की फिल्म के लिए और यहां के लोकेशन में फिल्म बनने पर 25 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है।
गौरव द्विवेदी ने बताया कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत ही सुन्दर जिला है और यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं है। फिल्म मुनुरैन शूटिंग के लिए अच्छी जगह होने के कारण यहां पर फिल्म की शूटिंग की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि जशपुर में फिल्मों की शूटिंग करने सीआईडी के कलाकार आदित्य श्रीवास्तव और उषा जाधव, आकांक्षा पिंगले, डायरेक्टर अविनाश दास और कनिका वर्मा के अलावा प्रोड्यूसर अनीस रंजन शामिल हैं।

द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों को इससे रोजगार उपलब्ध होगा। फिल्म यूनिट के रहने-खाने, भोजन व अन्य चीजों की जरूरत पड़ती है।  इसका प्रत्यक्ष लाभ यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा। साथ ही सीन में भीड़ दिखाने की आवश्यकता होती है, तो बहुत ज्यादा मात्रा में लोगों की आवश्यकता पड़ती है। इससे जशपुर के स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि बॉलीवुड में छत्तीसगढ़ का नाम और काम को भी पहचान जा रहा है। बालीवुड के फिल्म निर्देशक आकर्षित हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विभिन्न सुंदर और प्राकृतिक सौंदर्य जगहों पर शूटिंग करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने अक्षय कुमार ने रायगढ़ में शूटिंग की थी।

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बताया कि जशपुर जिले के बच्चों का भी फिल्म के लिए ऑडिशन लिया गया, इनमें 3 बच्चियां मुख्य किरदार में हैं। 20 से ज्यादा बच्चों का चयन किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से भी फिल्म के संबंध में जानकारी दी जा रही है। फिल्म में रुचि रखने वाले जशपुर जिले के युवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है और ऑडिशन के लिए भेजा जा रहा है। जशपुर के इतिहास में पहली बार हिन्दी फिल्म की शूटिंग हो रही है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!