द सीजी न्यूज
दुर्ग/ विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वार्ड 32 में दुर्गा मंदिर चौक पर सड़क सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। 6.70 लाख की लागत से सीमेंट रोड का निर्माण पूर्व पार्षद संगीता सोनी के निवास से चेतन जैन की गली तक होगा। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि काफी समय से स्थानीय लोग सीमेंट सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण कार्य से नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्य लगातार करा रही है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमिपूजन के मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, एल्डरमेन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद संगीता सोनी, चंपालाल सोनी, समीर देवांगन, विष्णु सोनी, आनंद ताम्रकार, संजय ताम्रकार, बाई जी जैन, रवि देवांगन, शांता बाई पाढारिया, आशुतोष तिवारी, चेतन जैन, अमोल जैन मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
