Breaking News

पाटन में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस : किसानों की उमड़ी भीड़

द सीजी न्यूज
आज 17 दिसंबर को राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बैंक के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समितियों में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया। सेवा सहकारी समितियों में किसानों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, जैविक खेती के लाभ की जानकारी उपलब्ध कराई गई। बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास ने किसानों का सम्मान किया।
सोरम, बठेना, डंगनिया, सोनपुर में हुआ किसान कुटीर भवन का लोकार्पण
पाटन विकासखंड के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सोरम, बठेना, डंगनिया, सोनपुर में किसान कुटीर भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, महेन्द्र वर्मा अध्यक्ष, राकेश ठाकुर,  अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, रामबाई सिन्हा, दुर्गा कमलेश नेताम, देवेन्द्र चंद्रवंशी, लक्ष्मी यादव, भक्तु राम गायकवाड़, मधु वर्मा, मोहिनी नायक, संतोष वर्मा, भक्तुराम गायकवाड़, सुरेश निषाद, साधना वर्मा, उषा निषाद, मीराबाई सिन्हा, उषा नरेन्द्र वर्मा, किशोर साहू, दिलीप बंछोर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेन्द्र साहू ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए 36 घोषणाएँ लगभग पूरे होने को हैं। हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली सरकार है, जिसने शपथ ग्रहण के दो घंटे के अंदर ही किसानों का कर्जा माफ कर दिया। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा होने से लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। खेतिहर भूमिहीन मजदूर न्याय योजना द्वारा सालाना 7000 रु. दिया जा रहा है। गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है, जिससे राज्य जैविक खेती की ओर अग्रसर है और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था मजबूत हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के द्वारा किसानों को चार किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए अविभाजित दुर्ग जिला में 129 नई समितियां और 44 नवीन धान उपार्जन उपकेन्द्र प्रारंभ किए गए है। उन्होने शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भारत का एकलौता राज्य है जहां गोबर खरीदी की जा रही है। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है, जिससे राज्य जैविक खेती की ओर अग्रसर है और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था मजबूत हो रही है। इस अवसर मण्डी अध्यक्ष अश्वनी साहू, अपेक्स बैंक संचालक राकेश ठाकुर, मेहत्तर वर्मा ने सभा को संबोधित किया।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!