द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली जिले के लालपुर और अमरटापू धाम व दुर्ग जिले के कुम्हारी बस्ती और सेक्टर-6 भिलाई में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 18 दिसम्बर को 12 बजे से पेंशनबाड़ा रायपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले के लालपुर गांव जाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.20 बजे से गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इसके बाद मोतिमपुर (अमरटापू धाम) जाएंगे और 2.55 बजे से 3.35 बजे तक गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के कुम्हारी बस्ती में 4.20 बजे से और सेक्टर-6 भिलाई में 5.15 बजे से आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से मुख्यमंत्री भिलाई-3 स्थित निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री भिलाई-3 में रात्रि विश्राम करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
