Breaking News

चीन में ओमिक्रॉन के सबसे शक्तिशाली वैरिएंट का कहर : भारत समेत 91 देशों में फैला : चीन में हालात बेकाबू : सड़क पर रस्सी से बांधकर ड्रिप चढ़ा रहे मरीजों का वीडियो वायरल

द सीजी न्यूज

 

चीन में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BF.7 ने कहर मचा दिया है। हेल्थ विशेषज्ञों के मुताबिक ये ओमिक्रॉन का सबसे शक्तिशाली वैरिएंट है। BF.7 वैरिएंट कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन में एक खास म्यूटेशन से बना है, जिसका नाम है R346T। इसी म्यूटेशन की वजह से इस वैरिएंट पर एंटीबॉडी का असर नहीं होता। यानी, अगर किसी शख्स को पहले कोरोना हो चुका है या उसने वैक्सीन लगवाई है, तो उसके शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है। BF.7 वैरिएंट इस एंटीबॉडी को भी चकमा देकर शरीर में घुसने में सक्षम है।

नतीजा ये है कि चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। ब्लूमबर्ग ने चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन के हवाले से जानकारी दी है कि मंगलवार को यहां एक दिन में 3 करोड़ 70 लाख केसेस सामने आए। सरकारी आंकड़ों में इस दिन सिर्फ 3 हजार केस ही बताए गए। रिपोर्ट के अनुसार इस महीने के शुरुआती 20 दिनों में 24 करोड़ 80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन में फैल रहा BF.7 वैरिएंट भारत समेत दुनिया के 91 देशों में फैल गया है। स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, यह वैरिएंट पिछले दो सालों से है। हालांकि, यह खतरनाक अब हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच चीन में 24.8 करोड़ लोग वायरस से संक्रमित हुए।

वायरल हो रहे चीन के हालात के वीडियोज और तस्वीरें

सोशल मीडिया पर चीन के बदतर हालात की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सड़कों पर रस्सी बांधकर लोगों को ड्रिप चढ़ाई जा रही है। वजह ये है कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण हेल्थ संसाधनों की कमी हो गई है। एक अन्य वीडियो में लोग संतरे के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। एक और वीडियो में पीपीई किट पहने हुए बच्चा इधर-उधर घूम रहा है। कोरोना के डर के कारण लोग उसे अपने पास नहीं आने दे रहे। एक अन्य वीडियो में एक अस्पताल में शवों का अंबार दिखाया जा रहा है। चीन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग संतरे खा रहे हैं। इससे देश में फल की कमी हो गई है।

चीन के अस्पतालों में बेड की कमी है। कुछ जगहों में सड़क पर ही रस्सी बांधकर ड्रिप लगाई जा रही है। ब्लड बैंक्स में खून की भारी कमी हो गई है। इसे लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लड बैंक्स में सिर्फ 3 दिन का खून ही बचा है। चीन में कोरोना के डर के चलते लोग ब्लड डोनेट नहीं कर रहे हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच चीन में 24.8 करोड़ लोग वायरस से संक्रमित हुए।

अमेरिका, फ्रांस, साउथ कोरिया, जापान सहित कई देशों में कहर 
चीन के बाद जापान में सबसे ज्यादा कोरोना मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। कोरोना worldometers के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 73 हजार नए केस आए हैं। वहीं 315 लोगों की मौत हुई है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण बच्चों की मौत हो रही है। चीन में बिगड़ते हालात ने जापान की चिंता को बढ़ा दिया है। साउथ कोरिया और फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कुल 1 लाख 11 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। साउथ कोरिया में नए केसेस की संख्या 68 हजार 168 और फ्रांस में आंकड़ा 43 हजार 766 है। फ्रांस में 158 और साउथ कोरिया में 63 लोगों की जान गई है। चीन में BF.7 कोरोना वैरिएंट की तरह ही अमेरिका में XBB वैरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह भी ओमिक्रॉन का ही म्यूटेशन है। अमेरिकी हेल्थ एजेंसी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की मानें तो इस हफ्ते देश में आए 18.3% केस XBB वैरिएंट के हैं। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 11.2% था। सिंगापुर में भी इसी वैरिएंट के केसेस मिल रहे हैं।

चीन के अस्पतालों में बेड न मिलने की वजह से लोगों को वेटिंग रूम में ही ड्रिप चढ़ाई जा रही है।
चीन के अस्पतालों में बेड न मिलने की वजह से लोगों को वेटिंग रूम में ही ड्रिप चढ़ाई जा रही है।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!