Breaking News

अब तक विदेश से आने वाले 41 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि : 15 जनवरी के बाद देश में तेजी से फैल सकता है कोरोना : अगले 40 दिन बेहद महत्वपूर्ण

द सीजी न्यूज

 

अभी तक विदेश से आने वाले 41 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 दिसंबर से अब तक 498 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की जांच की जा चुकी है। इधर, कल की तुलना में आज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। इन आंकड़ों के कारण यह माना जा रहा है कि देश में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 40 दिन काफी महत्वपूर्ण होंगे।

पिछले दो वर्षों में भी जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई थी। जिसका क्रमश: विस्तार होता चला गया। आज चेन्नई एयरपोर्ट पर दुबई और कंबोडिया से आने वाले लौटे दो और यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तमिलनाडु में अब तक विदेश से आए चार यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उत्तरप्रदेश के कानपुर में IIT का एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 31 मरीज अधिक है। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!