द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 28 दिसंबर को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कठिया (रांका) और देवरबीजा में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं और आवेदनों का निदान करने के साथ ही उनसे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कठिया (रांका) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात और शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के बाद ग्राम देवरबीजा जाएंगे। वहां दोपहर 2.30 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बेमेतरा जाएंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बेमेतरा से रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर वापस लौट आएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
