द सीजी न्यूज
वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद मीना सिंह सहित स्थानीय निवासियों के आग्रह पर विधायक अरुण वोरा ने आज दीपक नगर स्थित रेवा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किये। आज विधायक निवास पर वार्डवासियों ने वोरा से मुलाकात के दौरान बताया कि वार्ड में एक मात्र निस्तारी तालाब है। तालाब का पानी गंदा होने के कारण लोगों को चर्म रोग हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वोरा से अनुरोध किया कि तालाब के चारों ओर पेवर ब्लॉक, ओपन जिम और रौशनी के लिए लाइट लगाया जाए।
वार्डवासियों के अनुरोध पर वोरा ने स्थल निरीक्षण किया और 10 लाख रुपए की मंजूरी दे दी। दीपक नगर के भ्रमण के दौरान वोरा ने हनुमान मंदिर व शीतला मंदिर में पूजा अर्चना भी की। तालाब का निरीक्षण करते हुए निगम अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वीकृत राशि का जनहित में सदुपयोग किया जाए। वार्डवासियों ने विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, कांग्रेस प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, वार्ड पार्षद मीना सिंह, फर्निश शर्मा, राजकुमार, अजय साहू, राहुल अग्रवाल, राजेंद्र दास महंत, दिलीप साहू, भानु प्रताप साहू, राजकुमार सिंह, आत्माराम, देव कुमार राजपूत, राज कुमार गुड्डू, मंगल राजपूत, विक्रम सारथी, सागर कुमार उमरे उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
