द सीजी न्यूज
जिला अस्पताल दुर्ग में आज एक और महत्वपूर्ण ऑपरेशन किया गया। यहां बेहद जटिल समझे जाने वाले सेप्टीसीमिया में जा चुके मरीज का सफल ऑपरेशन कर जान बचाई गई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। डॉक्टर्स ने बताया कि पेट में perforation ( छिद्र) हो जाने के कारण सेलूद वार्ड 18 निवासी कुमार दास ( उम्र 52 साल) की हालत नाजुक थी। सेप्टिसिमिया में गए मरीज को पिछले 4 दिनों से पेट में दर्द, पेट फूलने जैसी स्वास्थ्य संबंधी शिकायत थी। बाद में उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
डॉक्टरों के अनुसार पूरी बॉडी में infection spread होने की वजह से उसका BP भी बहुत कम हो गया था। उसका ऑपरेशन करना बहुत जरूरी हो गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीज का फौरन ऑपरेशन करके perforation रिपेयर किया। ऑपरेशन के बाद अभी मरीज की स्थिति अभी सामान्य है। जिला अस्पताल की मुख्य सर्जन डॉ सरिता मिंज और उनके असिस्टेंट डॉक्टर कामेंद्र ठाकुर ने ऑपरेशन किया जबकि डॉ. बसंत चौरसिया ने एनेस्थीसिया दिया। ऑपरेशन में नर्सिंग स्टाफ शाइनी चेरियन, शिबेन दानी, रमेश सक्रिय रहे।
गौरतलब है कि सेप्टीसीमिया रक्त का संक्रमण है, जो जीवन के लिए बेहद घातक स्वास्थ्य जटिलता माना जाता है। इसके कारण शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। संक्रमण गंभीर होने पर ब्लड प्रेशर तेजी से गिर सकता है। आर्गेन फेलियर हो सकता है, जो मृत्यु का कारण बन सकता है। सेप्टीसीमिया किसी को भी हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों और जिनका इम्यून तंत्र कमजोर है, उनमें इसकी आशंका अधिक होती है। जितनी जल्दी इसका उपचार कराया जाए, उतना इसे नियंत्रित करना आसान होता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
