Breaking News

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में मानव देशमुख को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) नियुक्त किये गए

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी पलक वर्मा, सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, प्रियंका सारसर के अनुमोदन पर देर रात युवा कांग्रेस के कार्यात्मक प्रभारियों की नियुक्ति की गई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव को संभाग व जिला और विधानसभा का प्रभार दिया गया है। साथ ही प्रभारी महामंत्री संगठन और प्रभारी महामंत्री प्रशासन की भी नियुक्ति की गई।

राजनांदगांव के युवा कांग्रेस नेता मानव देशमुख को राजधानी रायपुर युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यात्मक प्रदेश प्रभारी के साथ साथ प्रभारी महामंत्री प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मानव, तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष राजनंदगांव युवा कांग्रेस और युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक पद पर रह चुके हैं। कुछ माह पूर्व प्रदेश महासचिव के पद पर निर्वाचित होने के बाद अब उनकी कार्यशैली और रचनात्मक प्रबंधन को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।  मानव देशमुख राजनांदगांव की महापौर हेमा सुदेश देशमुख के सुपुत्र हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कट्टर समर्थक मानव को युवा कांग्रेस की राजनीति में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का करीबी माना जाता है।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!