- मुलाकात के दौरान पीएम मोदी की माताजी के निधन पर जताई संवेदना
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गहरी संवेदना जताई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की। केंद्र सरकार के समक्ष कई पेंडिंग मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
सूत्रों के अनुसार सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में लागू की गई पुरानी पेंशन योजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाक़ात करीब 1 घंटे तक चली।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

