Breaking News

विधानसभा रवाना होने से पहले वोरा ने कलेक्टर से चर्चा की : कहा – व्यवसाइयों और आम जनता के हित में डिवाइडर की समस्या का समाधान करे प्रशासन : हटाया जाए डिवाइडर

द सीजी न्यूज

स्टेशन रोड पर बने डिवाइडर से व्यापार प्रभावित होने के कारण इसे हटाने की मुहिम तेज हो गई है। आज विधानसभा रवाना होने से पहले वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से चर्चा की। वोरा ने कलेक्टर से कहा है कि व्यापारियों की भावनाओं के अनुरूप डिवाइडर हटाने का निर्णय लिया जाना आवश्यक है। व्यवसाइयों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन रोड पर डिवाइडर को पूरी तरह हटाना उचित होगा।

गौरतलब है कि वोरा से हाल ही में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि डिवाइडर का निर्माण होने और पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान न होने के कारण स्टेशन रोड पर आवागमन में दिक्कतें हो रही है। इस कारण ग्राहक शहर के इंदिरा मार्केट और स्टेशन रोड की दुकानों की बजाय दूसरे मार्केट का रुख कर रहे हैं। इस मामले में विधायक वोरा ने कलेक्टर से 30 दिसंबर को चर्चा करते हुए व्यवसाइयों के हित में डिवाइडर हटाने के निर्देशित करने कहा। इसके कुछ घंटे बाद कलेक्टर खुद इंदिरा मार्केट पहुंचे और व्यवसाइयों की समस्याएं सुनी। डिवाइडर की ऊंचाई आधी कम करने और टर्निंग पाइंट देने का फैसला भी किया गया।

दूसरी ओर व्यवसाइयों ने वोरा से डिवाइडर को पूरी तरह हटाने की मांग दोहराई है। आज इसी मामले को लेकर विधायक वोरा ने कलेक्टर से चर्चा की और व्यवसाइयों की मांग के अनुरूप डिवाइडर हटाने की मांग का उचित ढंग से सर्वमान्य समाधान निकालने कहा है। वोरा ने कहा कि शहर के व्यवसाइयों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!