Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों, विधायकों को कराया मिलेट्स का लंच

द सीजी न्यूज

मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में मिलेट्स से बने व्यंजन परोसे गए। मिलेट्स से बने फूड आइटम्स का लंच कराया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत समेत सभी मंत्री मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री को रागी से बना हलवा काफी पसंद आया। मंत्रियों और विधायकों ने रागी के पकोड़े , कोदो के भजिये और कुटकी के फरे का स्वाद लिया।

मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार पहल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का काफी उत्पादन होता है। हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में मिलेट्स उत्पादन से संबंधित जानकारियां दी थी। पीएम ने भी छत्तीसगढ़ में मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने मिलेट्स कैफे प्रारंभ करने का सुझाव भी दिया। इसी के तहत आज सीएम ने मंत्रियों और विधायकों के साथ मिलेट्स से बने व्यंजन परोसा गया।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!