द सीजी न्यूज
दुर्ग। राजीव भवन में आज कांग्रेस के दुर्ग जिला संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन ने संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने शहर व ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों को निर्देश दिये गए। बैठक में देवांगन ने कहा कि देश भर में कांग्रेस संगठन द्वारा सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने और करारा जवाब देने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 26 जनवरी से बूथ स्तर पर शुरू होगा। बैठक में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई तीन चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे सहित दुर्ग शहर के सभी ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद, महीप सिंह भुवाल, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीता टण्डन, निरूपमा जस्सल, प्रियंका मोटघरे, भूमिका देशमुख उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान लोगों को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराया जाएगा। देश में सत्तारूढ़ रही कांग्रेस की पूर्व सरकारों द्वारा किये गए कार्यों से अवगत कराने के साथ ही मोदी सरकारी की विफलताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। डोर टू डोर अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चार साल में किये गए कल्याणकारी कार्यों और 15 साल के रमन सरकार के भ्रष्ट कारनामों को उजागर किया जाएगा।
बैठक में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बूथ स्तर पर पदयात्रा निकाल कर भूपेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों और योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। इन कार्यों की जानकारी आम जनता को देना है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
गौठान का निरीक्षण किया
बैठक में निगम के एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, भोला महोबिया, संजय कोहले, शंकर ठाकुर, हमीद खोखर, कल्याण सिंह ठाकुर, अनीस रजा, संदीप श्रीवास्तव, आनंद कपूर ताम्रकार सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। बैठक के बाद गिरीश देवांगन सहित शहर के सभी कांग्रेस नेताओं ने पुलगांव स्थित गौठान का निरीक्षण किया। गिरीश देवांगन ने गोबर से बनने वाले वर्मी खाद की प्रक्रिया की जानकारी ली। गोबर खरीदी के अलावा महिला समूह को होने वाली आय के बारे में जानकारी भी ली गई। देवांगन ने गौठान में तैयार किये जा रहे अगरबत्ती, मशरूम उत्पादन आदि की जानकारी ली। मुर्गी पालन, बतख पालन, दूध उत्पादन जैसे कार्यों को भी देखा। उन्होंने गौठान की व्यवस्था और किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


