Breaking News

राष्ट्रपति ने आदित्य को ‘राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार‘ से सम्मानित किया : सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के छात्र मास्टर आदित्य प्रताप सिंह चौहान को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह पुरस्कार आदित्य प्रताप सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के होनहार बालक छोटी उम्र में नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे है और उपकरण का ईजाद कर रहे है। आदित्य प्रताप सिंह का कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने मास्टर आदित्य के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी।

आदित्य को इनोवेशन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। आदित्य ने माइक्रोमा नामक उपकरण तैयार किया है, जो पानी से बैक्टीरिया, माइक्रो कास्टिक डिटेक्ट और फिल्टर कर सकता है। पुरस्कार में एक लाख की राशि,  मेडल, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण-पत्र और साथ में स्मृति चिन्ह दिया गया है। आदित्य सिंह राजधानी रायपुर के निवासी है।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!