Breaking News

पाइपलाइन फूटने से पानी सप्लाई व्यवस्था पर असर : वोरा ने चिंता जताई : कहा – शहर में फौरन दुरुस्त करें पानी सप्लाई व्यवस्था

द सीजी न्यूज

पाईपलाइन फूटने के कारण शहर के कुछ वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित होने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने चिंता जताते हुए निगम अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है। वोरा ने निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर से कहा है कि दवे पेट्रोल पंप के पास पाइपलाइन फूटने के कारण पानी सप्लाई प्रभावित है। रिपेयरिंग कार्य तत्काल किया जाए और पानी सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

अधिकारियों ने वोरा को बताया कि 23 जनवरी को पाइपलाइन फूट गई थी। पाइपलाइन की मरम्मत का काम 25 जनवरी को किया जाएगा। मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण शाम के समय शहर के कुछ वार्डों में 25 जनवरी को शाम के समय पानी सप्लाई नहीं होगी। वोरा ने कहा कि इससे पहले बोरसी जोन, पद्मनाभपुर में भी पानी सप्लाई प्रभावित रही। पेयजल सप्लाई जैसी अत्यावश्यक सेवा में रुकावट नहीं आनी चाहिए। प्रभावित वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त पानी सप्लाई की व्यवस्था की जाए। किसी भी वार्ड में नागरिकों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!