Breaking News

महिलाओं के लिए विशेष प्लेसमेंट कैंप 30 जनवरी को

द सीजी न्यूज

दुर्ग / वूमन स्पेसिफिक जॉब फेयर (महिलाओं के लिए विशेष) प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 30 जनवरी को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जॉब फेयर में विनायक जॉब कन्सल्टेंट, रायपुर और फाइंड दक्ष, भिलाई द्वारा कुल 146 रिक्त पदो के लिए नियुक्तियां की जाएगी।

कम्प्यूटर ऑपरेटर (10), बैंक ऑफिस एक्जीक्यूटिव (5), फ्रंट ऑफिस एडमिन (1), सेल्स एक्जीक्यूटिव (12), ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव (2), एच. आर. एक्जीक्यूटिव (02), काउंटर सेल्स (11), स्टॉफ नर्स (5), एकाउंटेंट (2) पद रिक्त है। इसके अलावा फील्ड एक्जीक्यूटिव (10), सर्विस इंजीनियर (2), सेल्स मैनेजर (2), सेल्स कोआर्डिनेटर (8), मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव (10), एसोसिएशन कोआर्डिनेटर (1), ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन (5), डाटा एंट्री ऑपरेटर (5), टेलीकॉलर (1), एच. आर. ऑफिसर (1), पर्सनल असिस्टेंट (1), आई.टी. एक्जीक्यूटिव (2), टेली ऑपरेटर (1), एस.ए.पी. कन्सल्टेंट (1), एकाउंट असिस्टेंट (3), एकाउंट मैनेजर (1), सिक्योरिटी गार्ड (2), टेलीकॉलर एक्जीक्यूटिव (4), बैक ऑफिस असिस्टेंट (5), फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव (6), लेरेवल डेवलपर (10), एच. आर. एक्जीक्यूटिव (2), टेलीकॉलर (13) पद रिक्त है।
इच्छुक युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति और 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित हो सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल या मॉडल कैरियर सेंटर, दुर्ग के फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!