Breaking News

अमिश का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन : बधाई देने पहुंचे विधायक वोरा बोले – दुर्ग शहर हुआ गौरवान्वित

द सीजी न्यूज

दुर्ग के अमिश सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। जुलाई से अमिश सिंह की ट्रेनिंग एनडीए में शुरू होगी। करीब तीन साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें भारतीय सेना में सीधे लेफ्टिनेंट पद पर पोस्टिंग मिलेगी।

आज इसकी खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन शहर विधायक अरुण वोरा अमिश सिंह के निवास पहुंचे और सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन होने पर बधाई देते हुए शाल, श्रीफल भेंट कर पुष्पहार से अमिश का अभिनंदन किया। वोरा के साथ दिल्ली स्थित प्रसिद्ध फोर्टिस हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ राजीव व्यास, मोंटू तिवारी, सुशांत चौबे भी मौजूद थे।

अमिश सिंह ने बताया कि एनडीए की परीक्षा में देश भर से करीब 8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से लिखित परीक्षा में 6 हजार स्टूडेंट्स पास हुए। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार हुआ। जिसमें अमिश सहित पूरे देश से 400 स्टूडेंट्स का चयन हुआ। अमिश के पिता ने खुशी जताई। अमिश के पिता राजेश सिंह सहित सभी परिवारजनों ने अमिश के लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन होने पर खुशी जताई है।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!