Breaking News

विधायक वोरा ने कन्या महाविद्यालय को दी 20 लाख की सौगात : कहा – हर क्षेत्र में बेटियां कर रही हैं गुरुजनों और माता पिता का नाम रौशन : गर्ल्स कॉलेज में उपलब्ध कराएंगे बेहतरीन सुविधाएं

द सीजी न्यूज

राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मंगलवार को शासकीय डॉ वा वा पाटणकर कन्या महाविद्यालय के वार्षिक पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में बेहतर सुविधाओं के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी। वोरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही कला, विज्ञान, नौकरी, सेना और खेलकूद जगत में भी बेटियां लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। आज देश की राष्ट्रपति और राज्य में राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिला हैं।

वोरा ने कहा कि देश मे बेटियों के लिए अपार संभावनाएं सुनिश्चित करने का काम कांग्रेस सरकार ने प्रारंभ किया है, जिसके फलस्वरूप आज बेटियां वायुसेना में फाइटर जेट उड़ाने के साथ ही थल सेना, नौसेना एवं पुलिस बल में भी बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। प्रशासनिक व्यवस्था हो या फिर खेल का क्षेत्र हर जगह महिला शक्ति का डंका बज रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए अंडर 19 महिला विश्वकप में भारतीय टीम की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि इच्छाशक्ति के मामले में महिलाओं का कोई सानी नहीं। आज देश की बेटियां घर के साथ-साथ देश चलाने में भी सक्षम हैं। वोरा ने छात्राओं से कहा कि माता पिता और गुरुजनों के साथ ही प्रदेश सरकार भी छत्राओं की प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम को जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने संबोधित करते हुए मेहनत और लगन से कठिन लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य सुशील तिवारी ने 1982 से संचालित महाविद्यालय की छत्राओं द्वारा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी को बधाई दी। पूर्व छात्राओं और महाविद्यालयीन कर्मचारियों की मांग पर वोरा ने खेल मैदान व डोमशेड निर्माण हेतु 20 लाख की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की। इस दौरान वोरा ने मेधावी छत्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में  समाजसेवी कमल रूंगटा, आरएन सिंह, डी सी अग्रवाल, अनिल कश्यप, अनिल अग्रवाल, ऋचा ठाकुर समेत कॉलेज के प्राध्यापक और छात्राएँ मौजूद रहे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!