Breaking News

डॉ. ज्ञानेंद्र मणि नाबार्ड छत्तीसगढ़ के नये सीजीएम

रायपुर/ राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक पद पर ज्ञानेंद्र मणि ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य किया। वे ओडिशा और उत्तर प्रदेश नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालयों, बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड), लखनऊ और नाबार्ड प्रधान कार्यालय, मुंबई में विभिन्न पदों पर भी कार्यरत रहें।
डॉ. मणि ने नाबार्ड की ओर से ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ‘स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एसजीएसवाई) का मूल्यांकन किया, जिसने एसजीएसवाई को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (वर्तमान में) द्वारा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड), लखनऊ की ओर से द माइक्रोफाइनेंस रिव्यू जर्नल लॉन्च किया और जर्नल के प्रबंध संपादक की हैसियत से 2009 से 2015 तक इसका संचालन किया। उन्होंने नाबार्ड की ओर से माइक्रोफाइनेंस, कृषि मूल्य श्रृंखला आदि पर कई राष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों का भी समन्वय किया।
डॉ. मणि ने कृषि अर्थशास्त्र में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड से पीएच.डी. किया है। उन्होंने पुस्तकें, अध्ययन, रिपोर्ट, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं, समाचार पत्रों में शोध पत्रों आदि के रूप में 100 से अधिक दस्तावेजों के साथ अकादमिक क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। अरुणाचल प्रदेश शासन ने अपने 33वें स्थापना दिवस (20 फरवरी 2019) पर डॉ मणि को अरुणाचल प्रदेश राज्य के लिए उनकी सराहनीय सेवा के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। डॉ मणि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआइसी) के बोर्ड निदेशक भी हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!