Breaking News

नगरीय निकायों में खुलेंगे 12 मिलेट्स कैफे, मिलेट्स से बने शानदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे शहरवासी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / मिलेट्स के व्यंजनों की लोकप्रियता को देखते हुए जिले के नगरीय निकायों में 12 मिलेट्स कैफे आरंभ किये जाएंगे। यहां मिलेट्स से बनने वाले लोकप्रिय व्यंजन नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगे। इसका संचालन एनयूएलएम से जुड़े महिला समूह के उद्यमी करेंगे। मिलेट्स व्यंजनों के विशेषज्ञ शेफ इन्हें व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण देंगे।

 

मिलेट्स कैफे के संबंध में हुई बैठक में आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों से विस्तार में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मिलेट्स आन व्हील भी तैयार करें, ताकि मिलेट्स के पौष्टिक व्यंजनों को और लोकप्रियता मिल सके और उद्यमियों के लिए अच्छे अवसर पैदा हो सकें। कलेक्टर ने कहा कि भिलाई में 2 और शेष नगरीय निकायों में एक मिलेट कैफे खुलेगा।

इसी तरह जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी  जैविक सी मार्ट आन व्हील भी निकट भविष्य में आरंभ किया जाएगा। इस मौके पर अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

नगरीय निकायों में वृहत स्तर पर बायो फ्लाक में पाली जाएंगी मछली

कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों के गौठान में ऐसी आजीविकामूलक गतिविधियां करनी हैं जिसमें बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो। इसके लिए बड़े पैमाने पर बायोफ्लाक लगाकर मछली पाली जा सकती है। बायोफ्लाक में बहुत कम जगह में बड़े पैमाने पर मछली का उत्पादन होता है। आय मूलक गतिविधियां बड़े पैमाने पर की जाएं। इसके लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

मोर शहर, मोर जिम्मेदारी में सबसे करेंगे घर के सामने दो पौधे लगाने का आग्रह

कलेक्टर ने कहा कि मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत सभी से अपने घर के सामने दो पौधे लगाने का आग्रह किया जाएगा। इसके लिए रेसीडेंशियल सोसायटी के लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा। हर व्यक्ति घर के सामने या अपने पार्क में पौधे लगाएगा। इससे हरियाली का दायरा बढ़ेगा। वे स्वयं इसके लिए रेसिडेंशियल सोसायटी के पदाधिकारियों से मिलेंगे।

टैक्स बढ़ाएं, सुविधाएं बढ़ाएं 

कलेक्टर ने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए विज्ञापन आदि के माध्यम से अधिक राशि जुटाएं। साथ ही टैक्स कलेक्शन भी पूरी तरह होना चाहिए, इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने कहा कि शहर में मच्छरों के उन्मूलन की दिशा में भी काम होगा और इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को वेंडिंग जोन बनाने के संबंध में हुई कार्रवाई पर भी जानकारी ली।

पटवारी प्रतिवेदन कितने दिन से लंबित, होगी समीक्षा

कलेक्टर ने कहा कि पटवारी और आरआई के प्रतिवेदन समय पर मिलते रहें तो राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो जाता है। उन्होंने सभी एसडीएम को पंद्रह दिन से अधिक, एक महीने और दो महीने से अधिक लंबे समय तक प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों की सूची देने कहा, ताकि विलंब के कारणों के संबंध में जानकर इस संबंध में समुचित कार्रवाई की जा सके। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि राजस्व संबंधी समस्याओं के समुचित निराकरण के लिए राजस्व कैंप आयोजित किये जा रहे हैं, जहां मौके पर ही लोगों की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!