Breaking News

खस्ताहाल स्कूल की मरम्मत न होने से स्थानीय नागरिक नाराज : शुरू कर दी भूख हड़ताल : वोरा ने मौके पर पहुंचकर कलेक्टर से की चर्चा

द सीजी न्यूज

पोटिया स्कूल की हालत जर्जर होने के बावजूद मरम्मत का काम शुरू न होने पर आज वार्ड 54 के नागरिक टेमन साहू अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसका पता चलते ही विधायक अरुण वोरा तत्काल मौके पर पहुंचे और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। वोरा ने मौके पर ही कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव से भी फोन पर चर्चा की है।

वोरा ने बताया कि स्कूल की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए की मंजूरी मिल चुकी है। स्थानीय नागरिकों ने जनदर्शन में भी इस संबंध में आवेदन देकर स्कूल की मरम्मत कराने की मांग की थी। काम शुरू न होने के कारण लोगों में नाराजगी है। वोरा ने कलेक्टर को पोटिया वार्ड में शीतला तालाब की सफाई न होने की समस्या की जानकारी भी दी।

कलेक्टर ने विधायक वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्कूल की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। एसपी ने वार्ड में पुलिस गश्त की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। शीघ्र ही यहां पुलिस सहायता केंद्र भी प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान वोरा के साथ कांग्रेस नेता भोजराज यादव सहित वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।

 

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!