- घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि इस सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार की दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं।
गौरतलब है कि सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal