द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के 85 वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सीएम भूपेश बघेल सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे सिद्धि विनायक गणेश भगवान से छत्तीसगढ़ की सुख शांति और भाजपाइयों को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना करेंगे।
भूपेश ने कहा – राष्ट्रीय महाधिवेशन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। देश भर के राष्ट्रीय नेता आए थे। छत्तीसगढ़ का अपनापन लेकर देशभर में गए हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, विधायकों, ब्लॉक से लेकर पीसीसी और सभी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया। जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांतिपूर्वक और व्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी।
सीएम ने कहा कि पहली बार इतना बड़ा आयोजन हुआ। ऐतिहासिक हुआ। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। ईडी ने छापे मारे, लेकिन हम नहीं रुके। पदाधिकारियों और विधायकों के यहां छापा मारे। फिर विभागों में छापे मारे। ये कोल स्कैम कहते हैं, फिर लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना। वहां गए। पर्यावरण में गए। किसी वेंडर के घर गए। चार पांच घंटे तक रहे। पता नहीं ईडी वाले थे कि नहीं, क्योंकि ईडी वाले रहते तो नोटिस देकर जाते। उसके घर पर बैठे रहे। रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़े। फिर भी सब कुछ अच्छे से संपन्न हो गया। इसलिए छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए और भाजपा वालों को सद् बुद्धि के लिए सिद्धि विनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
