द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम के डाटा सेंटर में आज समीक्षा बैठक के दौरान निगम कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने अफसरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने टीएल, जनदर्शन, जन शिकायत निवारण, पीएमओ पीजी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय सीमा के भीतर सभी शिकायतों का निवारण करने कहा। बाजार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, 15 वे वित्त आयोग से सड़क निर्माण कार्य के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय सीमा के भीतर सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये।
निगम कमिश्नर ने आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल व्यवस्था के लिए आवश्यक टैंकरों और टेण्डर प्रक्रियाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने और बचे हुए कार्यो को शीघ्रता से कराने कहा। संधारण मद से संधारण योग्य शहर के 13 शुलभ शौचालय को संधारित करने रंग -रोगन, लाइट, दरवाजा के अलावा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को शत-प्रतिशत दुरुस्त रखने सघन मानिटरिंग करने कहा।
कमिश्नर ने बाज़ारों में किये गए व्यस्थापन, शहर के उद्यानों की संख्या की सूची तैयार करने, मितान की संख्या, सीसी सड़क व डामरीकरण कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि अफसर अपने काम के प्रति जिम्मेदारी के साथ गंभीरता दिखाते हुए कार्य करें। जिन स्थानों पर विकास कार्य हो रहे हैं, वहां मॉनिटरिंग करें। जिन वार्डो में निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है, उन सभी कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराएं। एक सप्ताह के अंदर सभी कार्यो को खत्म कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को हर व्यक्ति को लाभान्वित कराने के उद्देश्य लेकर कार्य किया जाए। शहर के वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्यों की धीमी गति पर अफ़सरों पर नाराजगी भी जताई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
