द सीजी न्यूज
मोदी विरोधी सबसे मुखर नेता कहे जाने वाले आप पार्टी के सांसद संजय सिंह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से लगातार कड़ा बयान जारी कर रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा – आया था गंगा का लाल बनकर, रह गया अडानी का दलाल बनकर। हम अडानी के नौकरों से नहीं डरते।’
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की किसी भी कार्रवाई से न हम झुकेंगे और न ही डरेंगे और न ही आपकी बंदरघुड़कियों से बैकफुट पर ही जायेंगे। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से आप के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में रखा है। संजय सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी की तानाशाही के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पीएम मोदी से अडानी के संबंध में तल्ख सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आपका सबसे करीबी दोस्त अडानी लाखों करोड़ों का घोटाला करके बैठा है, उसके खिलाफ सीबीआई कब कार्रवाई करेगी।
संजय सिंह ने कहा कि – आंदोलन से निकले लोग हैं इसलिए मोदी की इन बंदघुड़कियों से नहीं डरने वाले। पीएम मोदी की सरकार अडानी की नौकर है। अगर ऐसा नहीं होता तो सेबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, ईडी ने अडानी पर अब तक क्या कार्रवाई की, देश को यह क्यों नहीं बता पा रहे हैं पीएम मोदी।
संजय ने कहा – एक ही पते पर 6 कंपनियां खोलने वाले भ्रष्टाचारी अडानी ने 42 हजार करोड़ रुपये अपनी ही कंपनी पर लगाए, उस पर पीएम मोदी की ईडी-सीबीआई एक्शन क्यों नहीं ले रही। जिस अडानी के पोर्ट से हजारों करोड़ की ड्रग की गयी बरामद उस पर ईडी-सेबी, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, नारकोटिक्स डिपार्टमेंट क्यों चुप बैठे हैं।
संजय सिंह ने सवाल किया – सीबीआई जिस एक्साइज पॉलिसी में भ्रष्टाचार की बात कह रही है, वो सबसे पहले उपराज्यपाल के पास गई, जिन्हें केंद्र सरकार ने नियुक्त किया था। उपराज्यपाल ने पॉलिसी में संशोधन करने कहा, हमारी सरकार ने इसमें संशोधन किए और उपराज्यपाल ने उस पर अपनी मुहर लगाई। सीबीआई अब कह रही है कि उस एक्साइज पॉलिसी में भ्रष्टाचार हो गया, तो एलजी साहब पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
