Breaking News

शहर को समस्यामुक्त बनाने महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में पार्षद एक्टिव : विकास कार्यों के साथ-साथ शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने कलेक्टर-एसपी से मिले : कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

द सीजी न्यूज

दुर्ग / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप दुर्ग में विकास कार्य और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आज महापौर धीरज बाकलीवाल समेत पार्षदों ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा व एसपी अभिषेक पल्लव से चर्चा की। महापौर धीरज बाकलीवाल सहित पार्षदों ने शहर में आम जनता की मूलभत आवश्यकताओं के लिए स्कूल, अस्पताल, रोड, नाली, संधारण  कार्यों में विलंब और शिकायतों का निराकरण जल्द करने, जल संकट हेतु बोरखनन, अस्पताल में मरीजों का इलाज, नगर निगम के नए कार्यालय व स्टेडियम के लिए भूमि आबंटन, मल्टी पार्किंग, गौठान, मुक्तिधाम और लोक निर्माण की जर्जर सड़कों का निर्माण करने के साथ ही सीमांकन हेतु निगम कार्यालय में पटवारी नियुक्ति करने सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।

इसी तरह चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों का सौन्दर्यीकरण, कचरा निपटान के अलावा तालाबों की सफाई के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी समस्याओं को सुनने के ब बाद अधिकांश कार्यों को 1 माह में निपटाने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वार्डों की समस्या के निदान के लिए  लिखित व फोन के माध्यम से सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस पर पार्षदों ने खुशी जाहिर की।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर में शांति व्यवस्था व सुगम यातायात के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव से चर्चा की। इस दौरान स्कूल, अस्पताल, रोड-नाली के अलावा होली पूर्व शांति समिति की बैठक, महाराजा चौक से ट्रैफिक चौकी हटाने व सार्वजनिक स्थलों पर  पुलिस गश्त बढ़ाने, अपराध में कमी लाने के साथ ही पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना, सीसीटीवी कैमरा लगाने व नशाबंदी  के लिए कई सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अपराधों में कमी लाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। शहर के मुख्य बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन एक बार और स्लम बस्तियों में रात्रि 8 से 10 बजे गश्त किया जाएगा।

चर्चा के दौरान सभापति राजेंश यादव, अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, भोला महोबिया, सत्यवती वर्मा, अनूप चंदनिया, शंकर ठाकुर, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद मदन जैन, राजकुमार नारायणी, भास्कर कुंडले, प्रेमलता साहू, माहेश्वरी ठाकुर, श्रद्धा सोनी, नजहत परवीन, अमित देवांगन, सतीश देवांगन, बृजलाल पटेल, निर्मला साहू, उषा ठाकुर, विजेंद्र भारद्वाज, ज्ञानदास बंजारे, खिलावन मटियारा, गुड्डू यादव, कुलेश्वर साहू, राजेंश शर्मा, रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, हरीश साहू, मनीष यादव मौजूद रहे।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!