Breaking News

शहर की सफाई व्यवस्था तीसरे दिन भी ठप : वोरा बोले – जिला प्रशासन करे हस्तक्षेप, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें : जनता का स्वास्थ्य और जनहित सर्वोपरि

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर में सफाई कामगारों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था आज तीसरे दिन भी ठप रही। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि सफाई न होने से संक्रामक बीमारियां होने का खतरा है। जिला प्रशासन को इस मामले में फौरन दखल देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल करना चाहिए। जनता का स्वास्थ्य और जनहित सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गंभीर संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। अधिकारी स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान निकालें।

वोरा ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के आव्हान पर हड़ताल पर गए सफाई कामगारों के प्रतिनिधिमंडल से जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी चर्चा करें। वोरा ने कहा कि कामगारों से बातचीत कर समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर निकालें। जिन समस्याओं का शासन स्तर पर निराकरण होना है, उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि सफाई कामगारों की समस्या का समाधान हो सके। शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। सफाई ठप होने की समस्या का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि सफाई कामगारों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 2 मार्च से हड़ताल शुरू की है। नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर उन्हें निगम प्रबंधन के नियंत्रण में लेकर कार्य कराने, 20 वार्डों के 61 पूर्व सफाई कर्मियों को ठेका मजदूर का दर्जा देते हुए भविष्य निधि और चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाले कामगारों को मानदेय राशि 6 हजार रुपए के बदले उन्हें ठेका मजदूर घोषित कर न्यूनतम मजदूरी और अन्य सुविधाएं देने सहित अन्य मांगे की हैं। आज निगम कार्यालय में चर्चा के दौरान एल्डरमेन राजेश शर्मा, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली भी उपस्थित रहे।

 

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!