द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर के सभी 60 वार्डों में सुनियोजित विकास के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल पार्षदों के साथ विचार मंथन कर रहे हैं। विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप महापौर और पार्षद शहर के समग्र विकास की रूपरेखा बना रहे हैं। शुक्रवार को डाटा सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं। जिन ठेकेदारों द्वारा कार्य प्रारंभ करने में कोताही बरती जा रही है, उन पर सीधी कारवाई की जाए।
बैठक में तय किया गया कि जागरूक नागरिकों से भी नगर विकास के लिए सुझाव लिए जाएंगे। शहर विकास को लेकर महापौर ने इंजीनियरों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर वार्ड के पार्षद से उनके निवास में जाकर सुझाव लिए जाएं। वार्डों के जागरुक नागरिकों से भी संपर्क किया जाए। ताकि वार्ड के विकास की कार्ययोजना तैयार की जा सके। शासन से ऐसे सभी कार्यों को स्वीकृत कराते हुए विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्या बताते हुए कई सुझाव दिये। बैठक में वार्ड 28 से 36 और 37 से लेकर 48 के पार्षद मौजूद रहें।
बैठक में महापौर ने विधायक निधि, महापौर निधि, पार्षद निधि सहित नाला व नाली निर्माण, सड़क सीमेंटीकरण, डामरीकरण, नाली निर्माण पुलिया ,सीसी रोड, मरम्मत कार्य व लायब्रेरी में फर्नीचर, कुर्सी टेबल संधारण कार्य, चौडीकरण व उन्नयन कार्य, आंगनबाड़ी निर्माण सेनेटरी और विद्युतीकरण कार्य, महिलाओं के लिए स्नान गृह निर्माण, पेवर ब्लाक कार्य, शेड व जिम सामग्री के अलावा वार्ड 39 में सीसीटीवी कैमरा लगाने, तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य पूर्ण करने कहा।
नया पारा चौक के आसपास अवैध रूप से मांस विक्रय और सुअर काटकर बेचने की पार्षद की शिकायत पर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सख्ती से कार्रवाई करते हुए हटाने की कार्रवाई की जाए। वार्ड श्रद्धा सोनी ने वार्ड 37 में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल का निर्माण कराने की मांग की। बस्ती में पाइपलाइन जोड़ने की मांग भी की गई।
बैठक में एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, ऋषभ जैन, हमीद खोखर, मदन जैन, नीता जैन, इंद्राणी कुलेश्वर साहू, माहेश्वरी ठाकुर, बबीता गुड्डी यादव, श्रद्धा सोनी, कमल देवांगन, प्रकाश जोशी, शशि द्वारिका साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, आरके पांडेय, एसडी शर्मा, प्रकाशचन्द थवानी, जितेंद्र समैया, संजय ठाकुर, जावेद अली, आरके बोरकर, भीमराव, भारती ठाकुर, श्वेता महलवार, करण साहू, थान सिंह यादव उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
