Breaking News

छत्तीसगढ़ में ई-ऑक्शन के माध्यम से निकल, क्रोमियम और पीजीई ब्लॉक का सफल आवंटन

द सीजी न्यूज

रायपुर / छत्तीसगढ़ खनिज साधन विभाग द्वारा महासमुंद जिला स्थित ‘भालूकोना-जमनीडीह निकल, क्रोमियम एवं पीजीई (प्लेटिनम ग्रुप ऑफ एलीमेंट्स) ब्लॉक‘ को ई-नीलामी के माध्यम से कंपोजिट लायसेंस के रूप में आबंटन हेतु मेसर्स डेक्कन गोल्ड माईन्स लिमिटेड द्वारा 21 प्रतिशत की अधिकतम बोली (फायनल प्राईस ऑफर) लगाई गई। उक्त ब्लॉक को जीएसआई द्वारा जी-4 लेवल पर अन्वेषण किया गया था।

भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के संचालक जयप्रकाश मौर्य के निर्देशन में एमएसटीसी पोर्टल में 6 मार्च को सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई ई-नीलामी में मेसर्स डेक्कन गोल्ड माईन्स लिमिटेड द्वारा 21 प्रतिशत अधिकतम बोली लगाई गई।

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग द्वारा खानों का आबंटन ई-नीलामी पद्धति से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। खानों का आबंटन राज्य शासन के राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ खनिज विभाग द्वारा अब तक ई-नीलामी पद्धति से चूना पत्थर, बॉक्साईट, लौह अयस्क, स्वर्णधातु एवं निकल, क्रोमियम और पीजीई के कुल 23 खनिज ब्लॉकों का सफलतापूर्वक आवंटन किया जा चुका है, जिनसे आने वाले वर्षों में रायल्टी, डीएमएफ, पर्यावरण एवं अधोसंरचना उपकर के रूप में राज्य शासन को अतिरिक्त लगभग 80 हजार करोड़ की आय होगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!