द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर के प्रथम नागरिक महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द्र का महापर्व होली पूरे देश में सद्भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन सभी मिलजुल कर होली का पर्व उत्साह से मनाते हैं। दुर्ग शहर में भी हमेशा की तरह अमन और शांति के माहौल में होली का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
महापौर ने नगर निगम के कर्मचारी-अधिकारियों को भी होली पर्व के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शहरवासियों के लिए मंगल कामना करते हुए महापौर ने होली पर्व के अवसर पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने जल कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
