Breaking News

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तत्काल सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ कराने कहा है। सर्वे हेतु कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप और सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी के लिए कहा गया है।

पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी एकत्र की जाएगी। इससे भावी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिलेगी। सर्वे का कार्य पूरा होने पर चिन्हित पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना न होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की थी। इसी के आधार पर अब सर्वे शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!