Breaking News

चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का हटना तय : अमरजीत भगत की हो सकती है ताजपोशी

  • अपनेपन के भाव के साथ सीधे, सरल व्यवहार से कार्यकर्ताओं का दिल जीत लेते हैं अमरजीत 
  • संगठन क्षमता के धनी, बेहद मेहनती और जुनून की हद तक काम करने का जज्बा कायम    

द सीजी न्यूज

शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव की खबरें तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पद से हटाया जा सकता है। उनकी जगह राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।

बदलाव के संकेत खुद भूपेश बघेल ने दिये। दिल्ली से रायपुर लौटते ही सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि संगठन में फेरबदल हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से विस्तार से चर्चा हुई है। इधर सूत्रों का कहना है कि अमरजीत भगत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय हो चुका है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीच पिछले दो साल से खींचतान की खबरें चर्चा में रही है। महाधिवेशन के दौरान भी कांग्रेस के एक गुट विशेष पर कुछ हद तक अव्यवस्था फैलाने के आरोप लगे। इसकी रिपोर्ट भी कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं का कहना है कि 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने से पहले तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश  बघेल ने कांग्रेस के ताकतवर गुट कहे जाने वाले जोगी गुट को जड़ से खत्म किया था।

उसी तर्ज पर 2023 का चुनाव जीतने भूपेश बघेल वही रणनीति अपना रहे हैं। यानी गुटबाजी का पूरी तरह सफाया। बीते चार साल की सत्ता के दौरान पनपी गुटबाजी को वे चुनाव से पहले खत्म करने की रणनीति बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस की नई टीम में भूपेश बघेल के विश्वस्त लोगों को शामिल किया जाएगा। पिछले चुनाव में टीम भूपेश का हिस्सा रहे लोगों को दोबारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!