Breaking News

दुर्ग जिला भाजपा संगठन में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

  • संगठन क्षमता वाली नेत्रियों को दी गई महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
  • कमजोर कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध और बढ़ती शराबखोरी से टूटते परिवार कांग्रेस की देन : भाजपा महिला मोर्चा संघर्ष के लिए है तैयार – जितेन्द्र वर्मा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की सहमति और मंडल भाजपा अध्यक्षों की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने दुर्ग संगठन जिले के मंडलों में महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्तियां की है। महिला मोर्चा की नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निम्नानुसार है।

गंजपारा सदर मंडल की अध्यक्ष गीता वर्मा, चंडी शीतला मंडल – शीतल जांगिड़, बोरसी कसारीडीह – झरना वर्मा, अंजोरा – सुषमा यादव, उतई – शीतला ठाकुर, मध्य पाटन – निशा सोनी, उत्तर पाटन – गायत्री साहू, दक्षिण पाटन – शैलेन्द्री मंडावी, जेवरा – सुशील साहू, अहिवारा –    लखेश्वरी वर्मा, धमधा – श्वेता शर्मा, बोरी लिटिया – सुनीति साहू।

नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कमजोर कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध और बढ़ती शराबखोरी से टूटते परिवार कांग्रेस की देन है। गांव से लेकर शहरों तक लगातार अत्याचार और अनाचार की खबरें रोज सुर्खियों में रहती है। गांव-गांव में अवैध शराब बिक्री के कारण महिलाओं की शांति खत्म हो चुकी है। गंगा जल हाथ में लेकर शपथ लेने के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार शराबबंदी से मुकर चुकी है। पिछले साढ़े 4 सालों में शराब की बिक्री 4 गुना बढ़ गई है। ऐसी महिला विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा पूरी शक्ति के साथ मैदान में उतर कर विरोध करे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!