द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एस.आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चिखली द्वारा मेडिकल ऑफिसर के लिए 12, डेंटिस्ट 2, फिजियोथेरेपी 1, ओटी टेक्नीशियन 3, एक्स-रे टेक्नीशियन 3, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन 2, पैथोलॉजी लैब 3, नर्सिंग स्टाफ 30, डायलिसिस टेक्नीशियन 4, फील्ड ऑफिसर 20, इलेक्ट्रीशियन 4, ड्राइवर 10, कॉर्पाेरेट मैनेजर 1 और गार्ड के 4 पद रिक्त हैं।
नियोजक मारूति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुड़गांव) द्वारा ट्रेनी के लिए 400 पद रिक्त हैं। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण और अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 17 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। खाली पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट और सोशल मीडिया पर प्राप्त किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal