Breaking News

गंजपारा में विधायक वोरा ने शुरू कराया डामरीकरण कार्य : 23 लाख खर्च कर चकाचक बनाई जाएगी वार्ड की सड़कें

  • शहर के 60 वार्डों में बिना भेदभाव के कराया जा रहा है जर्जर सड़कों का उन्नयन : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक, छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ड 36 गंजपारा में सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के साथ ही डामरीकरण कार्य का शुभारंभ भी कर दिया गया। वोरा ने इस दौरान आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्षों तक दुर्ग शहर के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। राज्य की भाजपा सरकार और नगर निगम की शहरी सरकार ने जिला मुख्यालय दुर्ग को विकास के नाम पर केवल झुनझुना थमाया। जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जनसेवा की जिम्मेदारी संभाली है, शहर के साथ समूचे प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है।

वोरा ने कहा कि जिला मुख्यालय दुर्ग में 600 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। 4 वर्षों में सबसे बड़े शासकीय अस्पताल का कायाकल्प कर दिया गया है। शहर में तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 22 वार्डों में हमर क्लीनिक, मोबाइल मेडिकल यूनिट सभी स्थानों पर मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। जो कहा सो किया की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में लगातार करोड़ों की राशि से विकास कार्य हो रहे हैं।

वोरा ने कहा कि दुर्ग को आसपास के क्षेत्रों से सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने हेतु 64 करोड़ की लागत से जीई रोड उन्नयन और सौंदर्यीकरण, 54 करोड़ से पुलगांव अंजोरा रोड उन्नयम, 11 करोड़ से बोरसी रूआबाँधा रोड, 16 करोड़ से बोरसी हनोदा मार्ग, 100 करोड़ से पुलगांव अंडा मार्ग जैसे कार्यों के साथ ही शहर की आंतरिक सड़कों को धूल व प्रदूषण से मुक्त करने बिना भेदभाव के सभी 60 वार्डों में लगभग 20 करोड़ के कार्य स्वीकृत किये गए हैं। इसी कड़ी में गंजपारा में भूमिपूजन किया गया है। वोरा ने निगम अधिकारियों को बारिश शुरू होने के पहले डामरीकरण के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, ऋषभ जैन समेत वार्डवासी और निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!