Breaking News

महिला समूह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोबर से बनी पेंटिग दी : पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट से बनाई गई तस्वीर भेंट की

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम-सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के अवलोकन के दौरान कृषि विभाग का स्टॉल देखा जहां उन्होंने उपस्थित राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की।

 गौठान के महिला समूह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को गोबर से बनी पेंटिग एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट भेंट की

मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी ने दुर्ग जिले के सिरसाखुर्द गौठान के जय बजरंग स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए गोबर के उत्पादों की सराहना की। इस समूह ने मुख्यमंत्री को गोबर से बनाए गए महात्मा बुद्ध की पेंटिग और ट्रायबल आर्ट भेंट स्वरूप दी। बेमेतरा जिले के नवागढ़ गौठान के स्व-सहायता समूह द्वारा शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर अन्य मंत्रीगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!