Breaking News

छत्तीसगढ़ की 4850 मानस मंडलियों को मिली 2.43 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि

द सीजी न्यूज

राज्य सरकार द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत चयनित 4850 रामायण मानस मंडलियों को दो करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर बीते दो साल से राज्य स्तरीय रामायण मंडली मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजयी दल के लिए प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है। सरकार की इस पहल से हमारी प्राचीन संस्कृति को पुनः स्थापित करने में सफलता हासिल की है। रामायण मंडली के बीच मानस प्रतियोगिता में प्रदेश के रामायण मंडलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला।

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले के चयनित 243 मानस मंडलियो को 12 लाख 16 हजार रुपए, बलौदाबाजार-भाटापारा  के 92 मानस मंडली, को 4 लाख 60 हजार रुपए, बेमेतरा के 185 मानस मंडली को 9 लाख 30 हजार रुपए, दुर्ग के 12 मानस मंडली को 10 लाख 60 हजार रुपए, रायपुर के 189 मानस मंडली को 9 लाख 50 हजार रुपए, सक्ति के 514 मानस मंडली को 25 लाख 70 हजार रुपए, नारायणपुर के 31 मानस मंडली को 15 लाख 50 हजार रुपए, मुंगेली के 72 मानस मंडली को 3 लाख 60 हजार रुपए, मोहला-मानपुर-चौंकी के 59 मानस मंडली को 23 लाख 95 हजार रुपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 60 मानस मंडली को 30 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

महासमुन्द के 73 मानस मंडली को 3 लाख 65 हजार रुपए, कोरिया के 65 मानस मंडली को 3 लाख 25 हजार रुपए, कोरबा के 285 मानस मंडली को 14 लाख 25 हजार रुपए, बालोद के 113 मानस मंडली को 5 लाख 65 हजार रुपए, बलरामपुर के 54 मानस मंडली को 2 लाख 70 हजार रुपए, बस्तर के 9 मानस मंडली को 45 हजार रुपए, बिलासपुर के 225 मानस मंडली को 11 लाख 25 हजार रुपए, दंतेवाड़ा के 9 मानस मंडली को 45 हजार रुपए,  धमतरी के 98 मानस मंडली को 4 लाख 90 हजार रुपए, कोंडागांव के 22 मानस मंडली को 1 लाख 10 हजार रुपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मानस मंडली को 99 मानस मंडली को 4 लाख 95 हजार रुपए, कवर्धा के 54 मानस मंडली को 2 लाख 70 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

कांकेर के 72 मानस मंडली को 3 लाख 60 हजार रुपए, जशपुर के 64 मानस मंडली को 3 लाख 20 हजार रुपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही के 79 मानस मंडली को 3 लाख 95 हजार रुपए, सूरजपुर के 125 मानस मंडली को 6 लाख 25 हजार रुपए, सांरगढ़-बिलाईगढ़ के 122 मानस मंडली को 6 लाख 10 हजार रुपए, राजनांदगांव के 334 मानस मंडली को 1 लाख 67 हजार रुपए, रायगढ़ के 201 मानस मंडली को 1 लाख 5 हजार रुपए, सरगुजा के 98 मानस मंडली को 19 लाख 90 हजार रुपए, सुकमा के 1 मानस मंडली को 5 हजार रुपए, जांजगीर-चांपा के 690 मानस मंडली को 34 लाख 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!