द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन योजना के हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन 21.31 करोड़ रुपए जारी किये। इस राशि में 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 4.91 करोड़ रुपए और गौठान समितियों को 8.98 करोड़ व स्व-सहायता समूहों को 6.29 करोड़ रुपए की लाभांश राशि और गौठान समितियों के पदाधिकारियों के मानदेय की राशि 1.13 करोड़ रुपए शामिल है। गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को इस राशि को मिलाकर अब तक 538 करोड़ 89 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
