द सीजी न्यूज
रायपुर। हज 2023 के लिए आज रायपुर में प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों का टीकाकरण व स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक विकास एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हज यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पवित्र इबादत के लिए जाने वाले हज यात्रियों को हर संभव मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का अनुसरण दुसरे राज्यों की हज कमेटी द्वारा किया जाता है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि हज के दौरान प्रदेश की खुशहाली व तरक्की और भारत व पूरी दुनिया के लिए सुख-शांति और समृद्धि की दुआ मांगे।
इस अवसर पर विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सभी हज यात्रियों को सफर-ए-हज की मुबारकबाद दी। हज यात्रियों को सम्बोधित करते हुए राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने कहा कि मोमिन सफर ए हज पर खुदा की नेअमतें पाने के लिए निकलता है और वह खुदा के नूर से नवाज़ा जाता है। असलम खान ने प्रदेश के हज यात्रियों को बेहतर सुविधाये उपलब्ध कराए जाने पर प्रदेश के हरदिल अज़ीज़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का भी शुक्रिया अदा किया।
राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन ने सभी हज यात्रियों को मुबारक सफर की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफ़ीज़ खान ने आज़मीने हज को मुबारकबाद देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यों की सराहना की। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की जानिब से हज 2022 और 2023 के लिए राज्य में बेहतरीन हज व्यवस्थाओं के लिए हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान का इस्तकबाल किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से अनिल जैन, सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग, इदरीश गाँधी, अध्यक्ष, राज्य उर्दू एकेडमी, अजय साहू, सदस्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, राज महंत विजय बघेल, सदस्य अंत्याव्यसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम, सलाम रिज़वी, पूर्व अध्यक्ष, राज्य वक़्फ़ बोर्ड, शारिक रईस खान, सदस्य श्रम कल्याण मंडल, मोहम्मद आज़म, सदस्य मदरसा बोर्ड, कामरान अंसारी, पार्षद, राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना कारी सय्यद अशफाक अहमद अंजुम, डॉक्टर मौलाना कारी इमरान अशरफी, हाजी अब्दुल रज़्ज़ाक खान, मोहम्मद इमरान, डॉक्टर रुबीना अल्वी, शमीम अख्तर व कुंदन सिंह, अकबर बख्शी, खालिद फरीदी, सिराज भाई, अब्दुल फहीम, मुतवल्ली जामा मस्जिद, हाजी अनवर, नोमान अकरम, मोहम्मद रियाज़, अब्दुल इमरान (जावेद नाना), अब्दुल कय्यूम, मोहम्मद युसूफ, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद रिज़वान बाबा भाई, हाशिम भाई, रिज़वान भाई सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


