द सीजी न्यूज
कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन आज 8 जून को दुर्ग में होने जा रहा है। संभागीय सम्मेलन की तैयारी के लिए कांग्रेस नेता लगातार सक्रियता से जुटे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा आज सुबह से कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने डटे रहे। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन, भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के साथ चर्चा की।
वोरा ने सम्मेलन की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि भूपेश सरकार के कामकाज से आम जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। लगातार हो रहे सफल आयोजन इस बात को प्रमाणित करते हैं। वोरा ने कहा कि कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन देंगे। पहले से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस सम्मेलन के जरिये नए उत्साह का संचार होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
