Breaking News

कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में दिग्गजों ने भाजपा पर किया जमकर प्रहार : भाजपा नेता आम जनता के लिए कहते ज्यादा हैं … करते कुछ नहीं … मोदी सरकार और रमन सरकार की वादाखिलाफी को भूले नहीं हैं लोग

  • पिछले चुनाव में दुर्ग संभाग की 20 में 17 सीटों पर विजय : इस बार बीस की बीस सीटों पर जीत का लक्ष्य 
  • भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग करती है, कांग्रेस कार्यकर्ता इसका सदुपयोग करें
  • कांग्रेस सरकार की योजनाओं और नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक ले जाने का काम करें  

द सीजी न्यूज

दुर्ग में हुए कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा पर जमकर तीर चलाए। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के साथ ही 15 वर्षों तक राज्य में रमन सरकार के कामकाज पर प्रहार करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने आम जनता के साथ हर स्तर पर वादाखिलाफी की है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर नफरत की राजनीति फैलाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा।

संभागीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 साल के शासनकाल में भाजपा की योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिला। भाजपा की सरकार प्रचार ज्यादा करती है, आम जनता के लिए भाजपा की पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया। पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लाखों लोगों को फायदा हुआ। आम जनता के हित में योजनाएं बनाई गई और उनका क्रियान्वयन भी किया गया। आम जनता को योजनाओं का सीधा फायदा मिलने से कांग्रेस सरकार के प्रति नागरिकों में काफी उत्साह है।

भूपेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पिछले चुनाव में किसी एक व्यक्ति के कारण चुनाव में  जीत नहीं हुई बल्कि कांग्रेस संगठन के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव में भाजपा को परास्त करते हुए बंपर जीत दर्ज की जा सकी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 68 सीटें जीतने के बाद सभी की मेहनत से तीन उपचुनाव भी जीते और आज कुल 71 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। अगले चुनाव में हर सीट पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ काम करना होगा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी महासचिव शैलजा कुमारी ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। 9 साल के कार्यकाल पर प्रहार करते हुए शैलजा ने मोदी सरकारी की वादाखिलाफी पर हमला बोला। बेरोजगारी, महंगाई और देश की संपत्ति निजी हाथों में बेचने के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता से भाजपा को परास्त करने की अपील की।

सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, चरणदास महंत, विनोद वर्मा, राजेश तिवारी सहित सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने संबोधित किया। स्वागत भाषण पदम कोठारी ने दिया। सुरेंद्र शर्मा ने इतिहास से अब तक राष्ट्र के लिए कांग्रेस के योगदान की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू और आभार प्रदर्शन भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!